रोहनिया (वाराणसी), संवाद। हरिहरपुर स्थित एक लॉन में शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों के अलावा विभिन्न गांवों के युवाओं, महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान मोहनसराय तिराहे से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पार्टी की शीर्ष नेता और सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कार्यकर्ता कमर कस के तैयार हो जाएं। प्रत्येक बूथ पर टेन यूथ की तर्ज पर मजबूत संगठन निर्माण करते हुए चुनाव की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि अपना दल कमेरावादी अनवरत जनता के जायज सवालों पर राजनीति करता है।
शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर आक्रोशित युवा सरकार बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, अनिता पटेल, रूबी देवी, शैलेन्द्र राजभर आदि थे। अध्यक्षता शमशेर बहादुर वर्मा और संचालन दिलीप सिंह ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play