शिक्षा-स्वास्थ्य से कृषि तक… डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया भर में दी नई पहचान, बोले पीएम मोदी – Jagran

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसने शासन प्रणाली को नया रूप दिया है और नागरिकों को सशक्त बनाया है। …और पढ़ें
डिजिटल इंडिया पर बोले पीएम मोदी (जागरण)
डिजिटल इंडिया ने शासन प्रणाली को नए सिरे से परिभाषित किया।
भारत को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई है।
नवाचार को गांवों और छोटे शहरों तक पहुंचाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सरकार की डिजिटल इंडिया पहल की तारीफ की और कहा कि इसने शासन प्रणाली को नए सिरे से परिभाषित किया है। इसने नागरिकों को सशक्त बनाया है और जीवन के हर पहलू को छूते हुए सर्वांगीण विकास को गति दी है।
पीएम ने कहा कि डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों ने दुनिया भर में भारत को नई पहचान दिलाई है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल लेन-देन तक, इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब एक अरब से अधिक लोग तकनीक को अपनाते हैं, तो उसका असर क्रांतिकारी होता है। डिजिटल इंडिया ने नवाचार की लहर को भारत के सभी हिस्सों, खासकर गांवों, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाया है।
पीएम ने कहा, ‘देश के हर कोने से युवा उद्यमी, स्टार्टअप और इनोवेटर दुनिया के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के समाधान तैयार कर रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, व्यापार और सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत किया है, जिससे शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ हुई है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘डिजिटल दुनिया में सरकार की कोशिशों से यह सुनिश्चित हुआ है कि भारत एआइ, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती हुई तकनीकों में तेजी से तरक्की कर रहा है।’
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- UPSC और JEE जैसी क्यों नहीं कराते NEET UG परीक्षा? संसदीय समिति ने एनटीए से किए सवाल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News