शिल्पा शेट्टी के शो पर पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना संग दिखी केमिस्ट्री, कहां गायब पत्नी सुनीता आहूजा? – AajTak

Feedback
90s में गोविंदा का एक अलग ही चार्म था, जो आज भी कहीं ना कहीं कायम है. इतने समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद वो जहां जाते हैं, वहां सुर्खियां बटोर लेते हैं. 18 मई के दिन गोविंदा का एक वीडियो सामने आया, जहां उनके सिक्योरिटी गार्ड की किसी से भिड़ंत हो गई थी. मामला काफी गरमा गया था, इसलिए एक्टर को बीच में आकर मध्यस्थता करनी पड़ी. 
अब गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के नए रियलिटी टीवी शो ‘मां है ना’ के सेट पर दिखाई दिए हैं. वो शो ही होस्ट शिल्पा शेट्टी से भी मिले. तीनों ने एक साथ पैप्स को पोज दिए. इसके बाद गोविंदा और टीना आहूजा ने अलग से फोटोज क्लिक कराए. इस दौरान पिता-बेटी की दमदार केमिस्ट्री दिखी.
कहां हैं सुनीता आहूजा?
लेकिन टीना और गोविंदा के साथ सुनीता आहूजा कहीं नजर नहीं आईं. ये शो जिसपर एक्टर अपनी बेटी के लिए पहुंचे हैं, वो मां-बेटी के बीच के प्यार और जुगलबंदी को दर्शाता है. इसमें टीना अपनी मां सुनीता के साथ नजर आने वाली हैं, मगर जब गोविंदा सेट पर पहुंचे तो एक्टर की पत्नी गायब दिखीं. ये बात फैंस को भी नोटिस हुई और वो काफी चिंता में भी हैं. हालांकि सच्चाई कुछ और बताई जा रही है. 
A post shared by Bollywood Chronicle (@bollywoodchronicle)
ईटाइम्स की रिपोर्ट अनुसार, कहा जा रहा है कि सुनीता पिछले कुछ वक्त से ‘मां है ना’ शो के सेट पर नहीं पहुंच रही हैं. ऐसे में मेकर्स ने गोविंदा को कुछ वक्त के लिए उनकी जगह रखा है, ताकि टीना आहूजा का शूट आगे बढ़ाया जा सके. इसलिए सुनीता की जगह कुछ एपिसोड्स तक गोविंदा अपनी बेटी को सपोर्ट करते नजर आएंगे. 
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहें
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को लेकर पिछले कुछ सालों से कई सारी बातें कही जा रही हैं. काफी समय पहले खबर थी कि गोविंदा का किसी एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है. जिसपर सुनीता ने भी रिएक्ट किया था. वो कई बार एक्टर के अफेयर को लेकर उनपर सीधे तौर पर तो नहीं, मगर इशारों-इशारों में निशाना साधती नजर आई हैं. कुछ हफ्तों पहले जब सुनीता लाफ्टर शेफ शो में गई थीं, तब भी उन्होंने गोविंदा के अफेयर पर टिप्पणी की थी. अब गोविंदा-सुनीता के रिश्ते की क्या सच्चाई है, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News