Feedback
प्रेमानंद महाराज के गुरु कृपा कुंज आश्रम में दीपक लोधी और उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला काफी गर्माया हुआ है. इस घटना के बाद लगातार कई नए विवाद भी सामने आ रहे हैं. अब अलग-अलग जगहों से आए तीन परिवारों ने अपने परिजनों की तलाश में आश्रम के बाहर हंगामा और नारेबाजी की है. हंगामा बढ़ते देख अब राधा केलि कुंज ट्रस्ट प्रबंधन ने आश्रम की ओर से अपने फेसबुक पेज पर एक अपील जारी की है, जिसकी पुष्टि आश्रम द्वारा की गई है.
इस अपील में आश्रम प्रबंधन ने कहा कि पिछले दिनों में हुई घटना से पूज्य महाराज जी और समस्त अनुयायी अत्यंत आहत हैं. ट्रस्ट साधक के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है. वहीं, केलि कुंज ट्रस्ट द्वारा भी पुलिस प्रशासन को घटना की निष्पक्ष व तथ्यात्मक जांच में सहयोग देने की बात कही गई है. जांच पूरी होने तक ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से विनम्र अनुरोध करता है कि किसी प्रकार की अधूरी जानकारी, अफवाह और पूर्वानुमान के आधार पर पूज्य महाराज और आश्रम की छवि को धूमिल करने का काम न करें.
घटना के 9 दिन बाद जारी हुआ बयान
आश्रम प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच के माध्यम से घटना के वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि घटना के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज ट्रस्ट की ओर से यह बयान आया है. जबकि यह मामला लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. यदि उसी दिन इस घटना के संबंध में बयान जारी कर दिया जाता तो शायद मामला इतना तूल नहीं पकड़ता.
अब तक नहीं सुलझे कई रहस्य
युवा संत रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने आखिर अपना प्राइवेट पार्ट क्यों काटा? इस सवाल का जवाब अब तक किसी के पास नहीं है. साथ ही, अपनों की तलाश में लोग आश्रम के बाहर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. इन सभी घटनाओं के बाद प्रेमानंद महाराज का राधा केलि कुंज आश्रम अब भी विवादों के घेरे में है. वहीं, मथुरा पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं कि आखिर आत्महत्या के 9 दिन बाद भी मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू