शुभमन गिल अकेले बाबर सेना पड़े भारी! आंकड़े कर देंगे दंग, पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड – aajtak.in

Feedback
इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी का बुरा हाल है. बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एक बार फिर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पूरी टीम पहली पारी में महज 133 रन पर सिमट गई.
लेकिन पाकिस्तान की इस पारी से भी ज्यादा चौंकाने वाला एक आंकड़ा सामने आया है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे पर अब तक 5 पारियों में कुल 743 रन बनाए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर अकेले 754 रन बना डाले थे. यानी पाकिस्तान की पूरी टीम मिलकर भी शुभमन गिल के व्यक्तिगत स्कोर को पार नहीं कर पाई.
गिल 754 रन, पाकिस्तान 743 पर
शुभमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था. भारतीय कप्तान ने सीरीज में कुल 754 रन बनाए थे.
गिल ने इस दौरान 4 शतक लगाए और उनका बल्लेबाजी औसत 75.40 रहा. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एजबेस्टन में ही 269 रनों की विशाल पारी खेली थी.
अब उसी एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान की टीम महज 133 रन पर ढेर हो गई है. यही वजह है कि गिल और पाकिस्तान टीम के आंकड़ों की तुलना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है.
पाकिस्तान की 5 पारियां, एक बार भी 200 पार नहीं
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बल्लेबाजी प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक जो स्कोर बनाए हैं, वे हैं- 171, 135, 110, 194 और 133 रन. यानी पांचों पारियों में पाकिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी.
पूरे दौरे पर पाकिस्तान की ओर से अब तक एक भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है. टीम के बल्लेबाजों के खाते में सिर्फ दो अर्धशतक आए हैं.
कप्तान बाबर आजम की बात करें तो वह पहले टेस्ट में नहीं खेले थे और वापसी के बाद भी बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हैं. बाबर के नाम तीन सिंगल डिजिट स्कोर दर्ज हो चुके हैं. उनके नाम 2 मैचों की तीन पार‍ियों में 21 रन हैं. बाबर के पास एजबेस्टन टेस्ट की एक और पारी बची है. 
टॉप-5 बल्लेबाजों का शर्मनाक रिकॉर्ड
बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर यह पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान के शुरुआती पांच बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए.
पूरी पारी में सिर्फ सऊद शकील कुछ देर टिक सके. उन्होंने 43 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.
कोच बदले, टीम नहीं बदली!
पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड दौरे के बीच बड़े बदलाव भी किए गए. टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव हुआ. सरफराज अहमद और उमर गुल को उनके पदों से हटा दिया गया. इसके बावजूद मैदान पर पाकिस्तान के प्रदर्शन में कोई खास सुधार नजर नहीं आया. बर्मिंघम में टीम ने एक बार फिर बेहद खराब बल्लेबाजी की और 133 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई.
गिल ने पहली बार कप्तानी में रचा था इतिहास
शुभमन गिल का पिछला इंग्लैंड दौरा उनके करियर के सबसे खास दौर में से एक रहा था. भारतीय टीम की कप्तानी पहली बार करते हुए गिल ने बल्ले से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे.
विराट कोहली के संन्यास के बाद गिल को नंबर-4 पर उतारा गया और उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरी तरह अपना बना लिया. उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 754 रन, 4 शतक और 75.40 का एवरेज उनकी बल्लेबाजी की कहानी खुद बयान करता है.
पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर रन 
लीड्स टेस्ट: 171 और 135
लॉर्ड्स टेस्ट: 110 और 194
बर्म‍िंघम टेस्ट: 133 रन (एक पारी)
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News