Feedback
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सियासत का रक्त चरित्र देखने को मिला है. कल बंगाल में नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लग जाएगी. 9 मई को सीएम पद की शपथ ली जाएगी. लेकिन उससे पहले कल देर रात कोलकाता से हिला देने वाली खबर आई जिसने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर सियासत का ये खूनी खेल पश्चिम बंगाल में कबतक चलेगा. कल शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि रथ को चार गोलियां लगीं थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रनाथ रथ के सीने में करीब से कई गोलियां मारी गईं, जो शरीर चीरते हुए पार निकल गईं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू