शूर्पणखा नहीं, राम से इस चीज का बदला लेना चाहता था रावण, जानें क्या कहती है वाल्मीकि रामायण – AajTak

Feedback
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम और यश ने लंकापति रावण का किरदार निभाया है. बचपन से हमने रामायण के जितने भी किस्से सुने हैं, उसमें यही बताया गया कि लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने के बाद रावण ने प्रतिशोध लिया. उसने सीता का हरण किया. फिर अंत में राम के हाथों उसका अंत हुआ. हाल में रिलीज हुई ‘रामायण’ भी यही कहानी बताती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाल्मीकि रामायण में इसकी कहानी थोड़ी अलग है. चलिए जानते हैं.
शूर्पणखा का पति विद्युत्जिह्वा दशानन के हाथों ही मारा गया था. पति की मौत के बाद शूर्पणखा बिल्कुल अकेली हो गई थी. उधर भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास पर निकले थे. इस बीच तीनों पंचवटी में कहीं निवास कर रहे थे. इस दौरान जब शूर्पणखा की नजर भगवान राम पर पड़ी तो वो मोहित हो गई. शूर्पणखा ने भगवान राम से विवाह करने का प्रस्ताव रखा. लेकिन श्रीराम वचनबद्ध थे. वह अपनी प्रिय सीता के अलावा किसी पराई स्त्री का ख्याल भी मन में नहीं ला सकते थे. इसलिए उन्होंने बड़े सम्मान के साथ शूर्पणखा के प्रस्ताव को नकार दिया.
क्यों लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक?
लेकिन असुर कुल की शूर्पणखा ये बर्दाश्त नहीं कर पाई. उसका प्रेम अचानक अहंकार में बदल गया. अब वो हर कीमत पर राम को अपना बनाना चाहती थी. इसके लिए उसने सोचा कि क्यों न राम और उसके बीच मौजूद सीता को ही रास्ते से हटा दिया जाए. जब उसका यह इरादा लक्ष्मण को पता चला तो उन्होंने पहले शूर्पणखा को सख्त हिदायत दी. लेकिन जब वह अपनी जिद पर अड़ी रही, तब लक्ष्मण ने अपनी तलवार से उसकी नाक काट दी.
अब यहीं से वाल्मीकि रामायण की कहानी अन्य रामायण से अलग हो जाती है. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लक्ष्मण द्वारा नाक काटे जाने के बाद शूर्पणखा रावण नहीं, बल्कि जनस्थान में अपने भाई खर के पास मदद के लिए गई थी. आज के समय में यह जगह नासिक में कहीं पड़ती है. इसके बाद खर ने राम से बहन का प्रतिशोध लेने का संकल्प लिया और युद्ध का बिगुल फूंका. उसकी पूरी सेना ने राम-लक्ष्मण पर हमला कर दिया. लेकिन भगवान राम की दिव्य शक्तियों के आगे असुर टिक नहीं पाए. राम ने उसकी पूरी सेना का अंत कर दिया. इस युद्ध में खर भी मारा गया.
जब रावण को मिली असुर सेना के विनाश की खबर
इसके बाद खर की सेना में शामिल एक मायावी राक्षस अकंपन लंकापति रावण के पास पहुंचा और उसे इस युद्ध की सूचना दी. उसने बताया कि राम ने खर सहित उसकी पूरी सेना को खत्म कर दिया है. तब रावण ने यह संकल्प लिया कि वह खर और उसकी असुर सेना के विनाश का बदला राम से लेगा. कहते हैं कि तब तक रावण को शूर्पणखा के प्रकरण को लेकर कोई जानकारी नहीं थी.
इतना ही नहीं, खर की सेना के एक राक्षस ने रावण को यह भी बताया कि राम अत्यंत शक्तिशाली हैं और युद्धभूमि में उन्हें पराजित करना बहुत मुश्किल है. लेकिन अगर किसी तरह राम की पत्नी सीता को कैद कर लिया जाए तो वह कमजोर पड़ जाएंगे और तब उन्हें हराना आसान होगा. यही वजह है कि रावण ने पहले सीता का हरण किया और फिर आगे चलकर राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें दशानन मारा गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News