शेख हसीना के बयानों से बांग्लादेश सरकार को लगी 'मिर्ची'! शिकायत कर बोला- 'तनाव बढ़ – ABP न्यूज़

India Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक के सबसे खराब दौर में चल रहे रिश्तों के बीच बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत से अपदस्थ पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के बयानों का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे तनाव पैदा हो रहा है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन ने कहा है कि बांग्लादेश ने भारत से बांग्लादेश की एक पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए बयानों को लेकर अपनी “असहजता” जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इन बयानों का मकसद तनाव पैदा करना है. ढाका में मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी के बीच हुई बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए सैयदा ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर अपना पक्ष साफ तौर से रख दिया है.”
‘मीडिया संगठनों के लिए नहीं हैं जिम्मेदार’
पर्यावरण सलाहकार ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को और मजबूत करने और उन्हें आगे बढ़ाने की अपनी रुचि दोहराई. सैयदा ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि उनके देश की सरकार उन मीडिया संगठनों या संस्थानों की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार नहीं है, जो बांग्लादेश के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने बांग्लादेशियों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया में सुधार लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है.
अगरतला हमले को लेकर ये कहा
हाल ही में त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश मिशन पर हुए हमले के मुद्दे पर भारत ने ढाका के विरोध के बाद खेद जताया था. सैयदा ने कहा, “अब जब उन्होंने अंतरिम सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है, तो हम मानते हैं कि उनका पहले का खेद अभी भी प्रासंगिक है.”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच शेख हसीना की प्रत्यर्पण पर कोई नई चर्चा नहीं हुई. सैयदा ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की अपनी उत्सुकता पर जोर दिया. बांग्लादेश सरकार ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सार्क और बिम्सटेक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है. सैयदा ने कहा कि भारत ने जुलाई और अगस्त के दौरान बांग्लादेश की घटनाओं पर करीबी नजर रखी और अपनी जागरूकता जाहिर की है.
बांग्लादेश ने शेख हसीना के बयानों को बताया था ‘हेट स्पीच’
बांग्लादेश की एक ट्रिब्यूनल ने गुरुवार (5 दिसंबर) को अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के “हेट स्पीच” के प्रसारण पर बैन लगा दिया था. बांग्लादेश का अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICT) शेख हसीना के खिलाफ “सामूहिक हत्या” सहित कई अन्य आरोपों की जांच कर रहा है, जो हसीना पर अगस्त संघर्ष के दौरान हुए थे. जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर पड़ोसी देश भारत भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
ये भी पढ़ें:
सीरिया के सबसे प्राचीन शहर दमिश्क का पैगंबर मोहम्मद से क्या है नाता? जानें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News