शेफाली की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की याद में शुरू की 21 दिन की साधना – deshbandhump.com

Address Display Here
+91-9876543210
info@deshbandhu.co.in
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को दिल की गहराइयों से याद करते हैं।

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की पहली पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को दिल की गहराइयों से याद करते हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में पराग त्यागी कहते हैं, ”आज हिंदू पंचांग के हिसाब से परी (शेफाली) को अपना शरीर छोड़े एक साल हो गया है। आज से मैंने ब्रह्म मुहूर्त में 21 दिन की नई साधना शुरू की है। मैंने अब तक जितनी भी साधनाएं की हैं, उनका एक ही संकल्प रहा है कि उनसे जो भी पुण्य, रोशनी या फल मिले, वह सबसे पहले परी को मिले।”
पराग त्यागी ने वीडियो में आगे कहा, ”इस साधना का भी यही संकल्प है कि इसका फल भी मेरी पत्नी को मिले। सब सोचते हैं कि प्रेम शरीर से आता है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि प्रेम शरीर से नहीं, आत्मा से होता है। और आत्मा के साथ कभी भी रिश्ता नहीं टूटता। इसीलिए वह आज भी हमारे साथ है। मैं उसको महसूस करता हूं, और मुझे यकीन है कि आप सब भी इसे महसूस करते होंगे। जैसे आप पहले परी से प्यार करते थे, वैसे ही उससे प्यार करते रहें और उनके लिए प्रार्थना करते रहें।”
पिछले एक साल में पराग त्यागी ने कई बार अपनी पत्नी की याद में सामाजिक कार्य भी किए हैं। वे समय-समय पर दान और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।
अगर शेफाली जरीवाला और अभिनेता पराग त्यागी की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई, जहां उनके कुछ कॉमन दोस्त भी मौजूद थे और उन्होंने ही दोनों को मिलवाया था। उस समय दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन धीरे-धीरे बात शुरू हुई और दोस्ती हो गई। शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आमतौर पर पार्टियों में कम जाती थीं, लेकिन उस दिन दोस्तों के कहने पर गई थीं, और वहीं उनकी जिंदगी में पराग की एंट्री हुई।
इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। पहले बातचीत हुई, फिर दोनों ने साथ में कॉफी पी, उसके बाद डिनर और फिर लॉन्ग ड्राइव तक बातें बढ़ गईं। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को समझा। समय के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करने लगे और साथ जीवन बिताने का फैसला किया। फिर परिवार की मंजूरी से साल 2014 में शादी कर ली। लेकिन अचानक 27 जून को शेफाली जरीवाल इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। 42 साल की उम्र में उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हो गया।
–आईएएनएस
पीके/एएस
Copyright 2025, DESHBANDHU News. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News