शेयर बाजार की तूफानी शुरुआत… IT शेयरों ने दिखाया दम, इंफोसिस से TCS तक सब भागे – AajTak

शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही करीब 250 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त लेकर 24,900 के पार कारोबार शुरू किया. इस बीच तमाम आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में Infosys, TCS, Tech Mahidra से लेकर HCL Tech तक के शेयर भागते नजर आए. 
खुलते ही पकड़ ली रफ्तार
बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) ने अपने पिछले बंद 81,306.85 के लेवल से बढ़त लेकर ओपनिंग की और खुलने के साथ ही रफ्तार पकड़ता चला गया. ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स 81,501.06 पर खुला और मिनटों में ही उछलकर 81,592.47 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी अपने पिछले कारोबारी बंद 24,870.10 की तुलना में तेजी लेकर 24,949.15 पर खुला और फिर 24,961.35 तक चढ़कर कारोबार करता दिखा. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News