श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान शुरू: 8 पंचायत समिति की 164 और जिला परिषद की 30 सीटों के… – Dainik Bhaskar

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में शनिवार (14 नवंबर) को श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर मतदान की रफ्तार धीमी है। जिले की 8 पंचायत समितियों के 164 वार्डों और जिला परिषद
8 पंचायत समितियों में हो रहा चुनाव
इस चरण में श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना और श्रीकरणपुर पंचायत समितियों के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतें शामिल हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता दो वोट डाल रहा है। इनमें एक वोट जिला परिषद सदस्य और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के लिए है।
16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान
चौथे चरण के तहत सोमवार (16 नवंबर) को वार्ड पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए मतदाताओं को दोबारा मतदान केंद्र पहुंचना होगा। उस दिन भी प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा। इनमें एक वोट वार्ड पंच और दूसरा सरपंच पद के लिए होगा। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना शुरू होगी। इसके नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News