Feedback
श्रीलंकाई नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और तीन ट्रॉलर जब्त किए हैं. इसकी जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी. श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि मछुआरों को 25 और 26 जनवरी को दो अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
नौसेना ने आगे कहा कि दोनों गिरफ्तारियां अवैध मछली पकड़ने पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जल क्षेत्र में नौसेना की निरंतर नियमित गश्त के दौरान पूर्वोत्तर मन्नार जिले के तट से हुईं है. गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
पहले भी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था
इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि लगभग 41 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उन्हें वापस भेज दिया गया है. बता दें कि मछुआरों को लेकर भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में हमेशा एक विवाद देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों के किया गिरफ्तार, श्रीलंका की सीमा में घुसने का लगाया आरोप
भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी हुई थी
12 जनवरी को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और मछली पकड़ने वाली दो ट्रॉलर जब्त कर ली गई थी. वहीं श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और श्रीलंकाई क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से प्रवेश करने की कथित घटना के बाद उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया था. दरअसल जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला पानी का एक क्षेत्र है, जहां दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू