संडीला में कल से गूंजेगा श्री महावीर जी का जयघोष: चार दिवसीय झंडा मेला 21 से 24 सितंबर तक, 22 को निकलेगी शो… – Dainik Bhaskar

संडीला में ऐतिहासिक और पारंपरिक चार दिवसीय श्री महावीर झंडा मेला 21 से 24 सितंबर तक चलेगा। मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नगर और ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु तथा साधु-संतों का आना शुरू हो गया है।
श्री महावीर जी का मंदिर एक सिद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। जो श्रद्धालु मेले में नहीं आ पाते, उनके लिए वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था भी की गई है।
मेले का मुख्य आकर्षण 22 सितंबर को निकलने वाली श्री महावीर जी की विशाल शोभायात्रा होगी। सुबह मंदिर में खास पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण इलाकों से आने वाले सैकड़ों झंडों के साथ भव्य जुलूस निकलेगा। इस शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी।
यह शोभायात्रा बड़ा चौराहा पुलिस चौकी से शुरू होकर रानी जी शिवाला, गुदड़ी, छोटा चौराहा होते हुए इमलिया बाग चौराहा तक जाएगी।
शोभायात्रा से पहले ही नगर की गलियों और मुख्य रास्तों पर उत्सव का माहौल दिखने लगा है। बाहर से आए श्रद्धालुओं और साधु-संतों की वजह से पूरा नगर धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। 22 सितंबर को सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।
चार दिनों तक मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 21 और 22 सितंबर को रामलीला मैदान में नरोइया का ड्रामा होगा। 23 सितंबर को गल्ला मंडी में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 24 सितंबर को गल्ला मंडी में कवि सम्मेलन होगा।
श्री महावीर जी झंडा मेला संडीला की सालों पुरानी धार्मिक परंपरा है। यह मेला सिर्फ आस्था और श्रद्धा का केंद्र नहीं है। इसे सामाजिक एकता, भाईचारे और संडीला की गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल भी माना जाता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News