लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के बाग में पेड़ के टहनी से सोमवार को लटकते हुए युवक का शव मिला । जिसे देख मौत की वजह संदिग्ध लग रही थी। युवक का शव एक पतले से पेड़ के टहनी से लटका हुआ था, लेकिन पैर घुटने के बल जमीन पर लगा था। जिससे गांव के लोग तरह- तरह की बात कर रहे हैं। आत्महत्या को सन्दिग्ध मान रहे हैं। सूचना पर पहुंचे लोहरैया चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनौली गांव के ओबा माई मंदिर के कुछ दूरी पर एक पोखरे के किनारे बाग में सोमवार शाम को बच्चे खेलते हुए पहुंच गए।
पेड़ से लटका शव देख कर शोर मचाने लगे, तो आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने मृतक युवक की पहचान गांव के लक्ष्मण पुत्र तूफानी (30) के रूप में की। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए । शव को देख, मां इलाइची देवी व पत्नी निरमा रोने लगीं। गांव वालों के अनुसार लक्ष्मण शराब का आदि था, मृतक की पत्नी निरमा देवी अपने दो बच्चों आर्यन (7) व प्रियांश (3) के साथ लुधियाना में रह कर मजदूरी कर अपना और अपने दोनों बच्चों का पेट पालती थी । अभी वह एक हफ्ते पहले लुधियाना से आई है। पत्नी निरमा ने बताया कि सोमवार की दोपहर में घर में विवाद कर लक्ष्मण घर से निकले थे , लेकिन शाम को इस घटना की खबर मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play