संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला विवाहिता का शव – Live Hindustan

थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा खुर्द में शनिवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। धौरहरा खुर्द निवासी गुड्डू उर्फ राम कुमार की पत्नी मंजू देवी (32) का शव शनिवार को घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका की मां माया देवी, निवासी मझिगवां ने थाना फरधान में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को उसका पति आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करता था।
इसी के चलते उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तहरीर के आधार पर थाना फरधान मे आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक महेश नारायण तिवारी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी ने बताया कि विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News