महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री और धार-महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के 64वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सत्र आज (31 जनवरी) से 6 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के अंतर्गत कार्यरत सामाजिक विकास आयोग, संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख कार्यात्मक आयोग है। यह सामाजिक विकास से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर नीति निर्माण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देता है। आयोग का मुख्य फोकस सामाजिक समावेशन, समानता, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण से संबंधित नीतियों पर रहता है।
आयोग का यह वार्षिक सत्र सदस्य देशों के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच प्रदान करता है। यहां देश सामाजिक विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करते हैं, अनुभव साझा करते हैं और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करते हैं। 64वें सत्र में भारत की भागीदारी सामाजिक विकास के क्षेत्र में बहुपक्षीय प्रयासों के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी सत्र के दौरान, सावित्री ठाकुर भारत में महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, समावेशी विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगी। वे वैश्विक सामाजिक नीति प्राथमिकताओं पर संवाद में भाग लेकर भारत के अनुभव और दृष्टिकोण को विश्व समुदाय के समक्ष रखेंगी।
न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान, उनकी संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों, अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों की संभावना है। इन बैठकों में सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह यात्रा वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका, सामाजिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना के अनुरूप विश्व कल्याण में उसके योगदान को रेखांकित करती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.