समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ वस्तुतः ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में हमारे ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे। जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है। संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा और हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ बनाने के ‘महा-संकल्प’ को भी पूरा करेगा।
अखिलेश रविवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाए जाने पर ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी ने अपने राज्य में लागू किया था। इसी दिन ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था। ‘सामाजिक न्याय’ की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर डा भीमराव अंबेडकर ने संविधान में शामिल किया।
सपा मुखिया के निर्देश पर पार्टी मुख्यालय के साथ ही प्रदेशभर में इसे मनाया गया। लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग में आरक्षण दिवस संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में बनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रमेश दीक्षित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने की। इस मौके पर डा मधु गुप्ता, वंदना मिश्रा, मीरा वर्धन, मुकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play