संस्कृत कॉलेजों का होगा आधुनिकीकरण – Hindustan

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। केंद्रीय संस्कृत विवि, नई दिल्ली से संचालित हनुमाननगर के राजकुमारी गणेश शर्मा संस्कृत विद्यापीठ, कोल्हंटा पटोरी, बेनीपुर के रामसुंदर आदर्श संस्कृत कॉलेज रमौली तथा श्री जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम, लगमा का आधुनिकीकरण होगा। यह बात सोमवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ देश स्तर पर प्राचीन समय से ही दरभंगा संस्कृत तथा भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र रहा है। दरभंगा को केंद्रबिंदु बनाकर मिथिला की प्राचीन विरासत को जीवंत करने की पहल की जा रही है।

दरभंगा में राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया है, ताकि मिथिला पेंटिंग एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, शोध एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा मिल सके। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात में उन्हें सम्मानित करते हुए दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े दर्जनों विषयों पर चर्चा करते हुए पत्र सौंपकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से दूरस्थ शिक्षा केंद्र के मुद्दे पर यथाशीघ्र पहल करने का आग्रह किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News