संस्कृत से भारतीय भाषाएं हुईं समृद्ध: शास्त्री कोसलेन्द्रदास – Dainik Bhaskar

पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा पखवाड़ा के तहत कार्यालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में हिंदी कार्यशाला आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन संकायाध्यक्ष शास्त्री कोसलेन्द्रदास ने भारतीय भाषाओं के ऐतिहासिक और संवैधानिक विकास पर विचार रखते हुए कहा कि संस्कृत से सभी भारतीय भाषाएं समृद्ध होती रही हैं। उन्होंने हिंदी को समावेशी भाषा बताते हुए कार्मिकों से भाषाई संकोच छोड़कर हिंदी में काम करने और नई पीढ़ी को अपनी भाषा में संवाद के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अनुभव बैरवा ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, सिनेमा और पत्रकारिता से हिंदी के बढ़ते विस्तार का उल्लेख करते हुए दैनिक कार्यशैली में इसे अपनाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान कविता और भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सीबीसी की सात इकाइयों के कार्मिकों ने भाग लिया। उपनिदेशक धर्मेश भारती ने धन्यवाद व्यक्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News