सड़कों पर चलीं नावें, घरों में घुसा पानी… दमोह में तेज बारिश से बिगड़े हालात, सुभाष कॉलोनी में SDERF ने नाव से किया रेस्क्यू – AajTak

Feedback
MP News: दमोह शहर में बीती रात से हो रही तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर सहित कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं. कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए.

जलभराव की सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर पालिका का अमला सक्रिय हुआ. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल सहित SDERF की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

सुभाष कॉलोनी में हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए, जहां सड़क पर इतना पानी भर गया कि लोगों को निकालने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ा. SDERF की टीम ने नाव के जरिए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. रेस्क्यू का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

तीन साल से जलभराव की समस्या सुभाष कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नई नहीं है. पिछले करीब तीन वर्षों से बारिश के दौरान यहां पानी भरने की समस्या बनी हुई है. रहवासियों का आरोप है कि नालों की पर्याप्त सफाई, चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार प्रशासन के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया.

बारिश के बाद सड़क पर नाव चलने का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. रहवासियों में समस्या को लेकर नाराजगी है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

फिलहाल प्रशासन और नगर पालिका की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी और राहत कार्य में जुटी हुई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News