'सड़कों पर धरना देने से नहीं, EVM से बदलती हैं सरकारें…', गोरखपुर में बोले केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, विपक्ष पर हमला – AajTak

Feedback
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारें सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने से नहीं बदलतीं, बल्कि EVM के जरिए बदलती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदलना इतना आसान है क्या? कमलेश पासवान रविवार को गोरखपुर के चौरी चौरा में फ्लाईओवर के कार्यक्रम में पहुंचे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.
‘मोदी को बदलना इतना आसान है क्या?’
कमलेश पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता अब खुलकर कह रहे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को बदलना है. उन्होंने कहा, “मोदी को बदलना इतना आसान है क्या? सरकारें सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने से नहीं बदलतीं. सरकार बदलती है तो EVM मशीन से.”
उन्होंने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सड़कों पर पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और नुकसान किया गया. उनके मुताबिक, इस दौरान पुलिस के साथ मारपीट भी हुई.
कांग्रेस के पुराने घोटालों का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले कांग्रेस सरकार पर 2G और 3G जैसे घोटालों के आरोप लगे थे. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.
पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है. किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं में DBT के माध्यम से भुगतान किया जाता है. देखें VIDEO:- 
केंद्र और यूपी सरकार के काम गिनाए
कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के हर घर तक किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ पहुंच रहा है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विपक्ष के आरोपों और बयानों का जवाब देने की अपील भी की.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News