सत्ता हो या गठबंधन, आज भी काम आते हैं प्राचीन राजकाज के सूत्र : आनंद – Hindustan

सत्ता बदलती है, समय बदलता है, राजनीति के चेहरे भी बदल जाते हैं, लेकिन राजकाज के कुछ सूत्र सदियों बाद भी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखते हैं। अस्थिरता को केवल संकट नहीं, बल्कि नए अवसरों के रूप में भी देखा जाना चाहिए। प्राचीन भारतीय शासन व्यवस्था की यह सीख आज भी दिखाई देती है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और लेखक प्रशांत आनंद ने साहित्य उत्सव छाप-3.0 में राजकाज के इन्हीं पहलुओं पर अपनी बात रखी। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्य उत्सव में पहुंचे प्रशांत आनंद ने अपनी पुस्तक राजकाज के संदर्भ में बताया कि प्राचीन भारत में व्यक्ति से व्यक्ति और राज्य से राज्य के बीच गठबंधन शासन संचालन का महत्वपूर्ण आधार थे।
आज की राजनीति में भी गठबंधन, रणनीति और बदलते समीकरण को इसी नजरिए से समझा जा सकता है। उनके अनुसार, इतिहास केवल अतीत का विवरण नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने का माध्यम भी है। लेखन के मोर्चे पर भी प्रशांत आनंद की सक्रियता जारी है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती पर उन्होंने उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को समेटते हुए ‘जयप्रकाश’ पुस्तक लिखी है। इसका विमोचन 11 अक्तूबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित है। उनकी दूसरी पुस्तक ‘फोरसाइट’ नवंबर में प्रकाशित होने की योजना है। वहीं, ‘द इंडिया स्टोरी’ में भारत की 100 महत्वपूर्ण घटनाओं को समेटने की तैयारी है, जिसे 2027 में प्रकाशित करने का लक्ष्य है। पुलिसिंग की व्यस्तता के बीच लेखन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत ही उन्हें लिखने की प्रेरणा देती है। उनकी कोशिश है कि गंभीर विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत कर युवा पाठकों को इतिहास और समकालीन घटनाओं से जोड़ा जाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News