समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद और पार्टी के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहजोई रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार को जिला समाजवादी पार्टी के द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहां की 26 जुलाई 1902 का दिन भारतीय सामाजिक इतिहास में एक क्रांतिकारी मोड लेकर आया था। इसी दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रियासत के महाराज छत्रपति शाहू महाराज ने अपने राज्य में सरकारी नौकरियों में निम्न वर्ग के लिए 50% आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया था।
यह आदेश सामाजिक न्याय की दिशा में पहला बड़ा सरकारी कम था और इसी कारण 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा हमारा संविधान जो सामाजिक न्याय समानता और भेदभाव के उन्मूलन की बात करता है। उसकी जड़े इसी 1902 के निर्णय से मिलती है। कार्यक्रम में जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, अमित यादव, ताहिर उल्ला खान, संजीव यादव, बलवंत सिंह, ममता मधुकर, दुर्गेश दिवाकर, सुभाष वाल्मीकि, उमेश दिवाकर, पूरनलाल मौर्य, ओमप्रकाश प्रजापति, शोभित कुमार, संजय मदान, चेतन गुप्ता, कमल शर्मा, मास्टर आकिल, रिंकू चौहान, रामनिवास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play