Top News Today: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में हुई पहली बैठक सिर्फ 15 मिनट में ही खत्म हो गई, जिससे गठबंधन को लेकर संदेह और गहरा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा और सीधा हमला करते हुए उन्हें बावला, पाखंडी और धूर्त तक कह डाला। पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली बैठक दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के घर पर हुई। लेकिन बैठक महज 15-20 मिनट में ही खत्म हो गई। इससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के नेताओं के अलग-अलग बयानों से गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ था। इस मुलाकात में कांग्रेस की तरफ से यूपी अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उन्हें बावला, पाखंडी और धूर्त तक कह दिया।रामदेव ने कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न रामायण-महाभारत, न संविधान जानते हैं, फिर भी खड़े होकर बकवास करते हैं। वे कहते हैं कि हम हिंदू धर्म बचाएंगे। रामदेव ने कहा कि खुद को ही बचा लो बावले। उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की सलाह दी। रामदेव ने प्रेत बाधा दरबार और राम-कृष्ण की तुलना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों का शोषण करते हैं। ये बातें उन्होंने झारखंड के जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति के कार्यक्रम में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार में नए MLC सदस्यों के शपथ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सम्मान देते हुए मंच पर बिठाया। मंच पर रामकृपाल यादव (भाजपा मंत्री) बैठे थे। सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि रामकृपाल यादव को अपनी सीट से हटाकर बगल में बिठा दें। इसके बाद तेजस्वी यादव को बुलाकर वहां बिठा दिया गया। तेजस्वी यादव पहले सभागार में आगे की कतार में बैठे थे। सम्राट चौधरी की नजर उन पर पड़ते ही उन्होंने यह व्यवस्था की। पढ़ें पूरी खबर…
नेटफ्लिक्स पर पहली पाकिस्तानी सीरीज
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ में अभिनय करेंगे। यह नेटफ्लिक्स पर आने वाली पहली पाकिस्तानी सीरीज है। इसमें हानिया आमिर और सनम सईद समेत कई बड़े कलाकार भी हैं। सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह कहानी तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने लिखा है कि इसमें प्यार, बिछड़ना और जिंदगी में दोबारा आगे बढ़ने की बात है। पढ़ें पूरी खबर…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी से गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। उन्होंने कूकाबुरा गेंद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद गिल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोविड काल से अब बहुत आगे निकल चुके हैं। लार का इस्तेमाल क्यों नहीं करने दिया जा रहा, यह समझ नहीं आता। गिल ने कहा कि पहली गेंद 25-30 ओवर के बाद बहुत नरम हो गई। नरम गेंद से गेंदबाजों को विकेट लेना मुश्किल हो जाता है, खासकर जब पिच से भी मदद न मिले। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में भी ऐसा ही देखा था। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play