सपा प्रमुख अखिलेश यादव का प्रयागराज दौरे का दूसरा दिन: शिक्षा व्यवस्था पर करेंगे मंथन, विजन इंडिया' कार्यक्… – Dainik Bhaskar

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय प्रयागराज दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठनात्मक बैठकों के बाद अब अखिलेश यादव शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे पर मंथन करेंगे।
“विजन इंडिया: प्लान • डेवलप • एसेंट” कार्यक्रम के तहत रेडिसन होटल में आयोजित चर्चा में वह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे, जहां पेपर लीक, भर्ती, शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव मीडिया को भी संबोधित करेंगे।
दौरे का दूसरा दिन 29 जून 2026 (सोमवार)
सुबह 11:00 बजे होटल रेडिसन में आयोजित विजन इंडिया की बैठक में शामिल होंगे
दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता करेंगे
दोपहर 3:00 बजे अल्लापुर स्थित विधायक संदीप पटेल के आवास पहुंचेंगे
दौरे के पहले दिन अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर कब जाएंगे, इस पर जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनते ही हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे।
इस दौरान अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अयोध्या ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में जनता आक्रोशित है। सुना है डोनेशन के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं।
अखिलेश ने कहा कि रामनगरी में हुए ‘गोरखधंधे’ को हमने उजागर किया। इसके बाद सच्चाई सामने आई। कि जो लोग पहले ‘नेशन फर्स्ट’ की बात करते थे, उनके लिए अब ‘डोनेशन फर्स्ट’ हो गया है। सपा का मानना है कि आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ हुआ है। भाजपा के शब्दकोष में न धर्म है न शर्म है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, वो किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा- भाजपा 4C (चंदा, चोरी, चतुराई, चालाकी) पर काम कर रही है।
2 तस्वीरें देखिए…

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News