'सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी…', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी – Aaj Tak

Feedback
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. स्टेशन पर मौजूद कुली दीपेश मीणा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए. उन्होंने हमारी सभी समस्याएं ध्यान से सुनीं. हमें उम्मीद है कि वे हमारी परेशानियों को हल करेंगे. वह करीब 40 मिनट तक हमारे साथ रहे और हमारी बातों को गंभीरता से सुना. 
एक अन्य कुली ने बताया कि राहुल गांधी करीब 40 मिनट तक हमारे बीच रहे. हमने उन्हें अपनी सभी मांगों के बारे में बताया, जिनमें ग्रुप डी में भर्ती और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. हम खुश हैं कि उन्होंने हमारे बीच आकर हमारी बात सुनी. राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कुलियों में जबर्दस्त उत्साह था. उनका कहना है कि पहली बार कोई बड़ा नेता उनके बीच आया और उनकी समस्याओं को सुना. 
वहीं, राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज़्यादा चमकती है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी. इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया.
अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज़्यादा चमकती है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी। इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया।

लेकिन ऐसे हादसों से सीख लेना… pic.twitter.com/w4DHfrGEdH
कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे हादसों से सीख लेना ज़रूरी है. भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है, आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News