—विज्ञापन—
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर टिप्पणी की है. खामनेई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें UN का खाली हॉल दिखाई दे रहा है और नेतन्याहू मंच से अपना भाषण दे रहे हैं, लेकिन हॉल में लगभग खाली कुर्सियां ही दिखाई दे रही हैं.
खामेनेई ने X पर लिखा, जायोनी शासन दुनिया में सबसे अधिक तिरस्कार और अलग-थलग महसूस करने वाला शासन है.
Today, the evil Zionist regime is the most despised and isolated regime in the world. pic.twitter.com/pWJBQSQBho
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से जब नेतन्याहू ने भाषण देना शुरू किया, तो हॉल में विरोध के स्वर गूंजने लगे. अरब और मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई अफ्रीकी और यूरोपीय देशों ने भी नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया और वॉकआउट कर दिया.
हालांकि, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नेतन्याहू को अपना समर्थन देने के लिए अपनी जगह पर बना रहा. वॉकआउट की यह घटना ऐसे समय में हुई जब इजरायल पहले से ही वैश्विक मंच पर आलोचना और अलगाव का सामना कर रहा है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल जल्द से जल्द गाजा में “अपना काम पूरा करेगा”. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने गाजा पट्टी के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाने का निर्देश दिया है ताकि उनका भाषण फिलिस्तीनी नागरिकों तक पहुंच सके.
वहीं, एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अरब और मुस्लिम देशों के अधिकांश प्रतिनिधि नेतन्याहू के भाषण के दौरान हॉल छोड़ कर बाहर निकल गए. इसके अलावा कई अफ्रीकी और कुछ यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी नेतन्याहू के भाषण के दौरान वॉकआउट कर गए. यह वॉकआउट ऐसे समय में हो हुआ जब इजरायल अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अगल-थलग दिखाई दे रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in