सबसे ज्यादा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को… JNU, जामिया को सरकार से कितना पैसा मिलता है? – Aaj Tak

Feedback
भारत सरकार की ओर से हर साल देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को दिए जाने वाले फंड से जुड़ी जानकारी सामने आई है. इस डेटा में पता चला है कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले पांच सालों में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कितना फंड दिया गया है? हाल ही में लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने इसकी जानकारी शेयर की है.
लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार पिछले पांच साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों को मिलने वाले फंड में लगातार इजाफा कर रही है. तो जानते हैं सरकार ने पांच साल में कितना पैसा दिया है और किस यूनिवर्सिटी को कितना पैसा मिला है…
कुल कितना फंड दिया?
लोकसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, पिछले 5 साल में यूजीसी की ओर से 48 हजार करोड़ से ज्यादा का फंड दिया गया है. इसमें साल 2019-20 में 8,098.73 करोड़, 2020-21 में  8,735.58 करोड़, 2021-22 में 9,045.45 करोड़, 2022-23 में 11,379.86 करोड़ और 2023-24 में 12,661.19 रुपये दिए गए थे. 
सरकारी फंड
किस यूनिवर्सिटी को कितना फंड मिला?
अगर यूनिवर्सिटी के हिसाब से भी देखें तो हर साल सभी यूनिवर्सिटी के फंड में इजाफा किया गया है. इसका डेटा नीचे दिया गया है…
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को 2019-20 में 416.57 करोड़, 2020-21 में 373.52 करोड़, 2021-22 में 407.47 करोड़, 2022-23 में 517.97 करोड़, 2023-24 में 594.50 करोड़ रुपये दिए गए. 
जामिया मिलिया इस्लामिया को 2019-20 में 361.91 करोड़, 2020-21 में 479.83 करोड़, 2021-22 में 411.10 करोड़, 2022-23 में 577.20 करोड़, 2023-24 में 564.16 करोड़ रुपये दिए गए. 
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 2019-20 में 1180.00 करोड़, 2020-21 में 1520.10 करोड़, 2021-22 में 1214.63 करोड़, 2022-23 में 1584.29 करोड़, 2023-24 में 1575.48 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है. 
सरकारी फंंड
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में 2019-20 में 290.82 करोड़, 2020-21 में 338.43 करोड़, 2021-22 में 333.36 करोड़, 2022-23 में 386.88 करोड़, 2023-24 में 357.15 करोड़ रुपये दिए गए हैं. 
– वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को 2019-20 में 607.80 करोड़, 2020-21 में 628.92 करोड़, 2021-22 में 670.13 करोड़, 2022-23 में 812.43 करोड़, 2023-24 में 955.29 करोड़ रुपये दिए गए हैं. 
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News