प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में सुधार सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में भारत लगातार आर्थिक विकास की गति को बनाए रखने के लिए कई कदम उठा रहा। शुक्रवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है। दुनिया में आर्थिक विकास को लेकर कई चिंताएं हैं। संसाधनों का इस्तेमाल दबाव बनाने के साधन के रूप में किया जा रहा। इसके बावजूद दुनिया भारत को विकास के एक उज्ज्वल केंद्र के रूप में देख रही। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की नीति लोगों को अभाव में रखने की थी, ताकि उन्हें अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी सरकार के सामने हाथ फैलाना पड़े। पिछली सरकारों का लाइसेंस राज बेरोजगारी की समस्या को और बढ़ाता था, जबकि उनकी सरकार नए अवसर पैदा कर रही है। हम केवल नियमों में बदलाव नहीं कर रहे बल्कि नियमों से जुड़ी पूरी नीति को बदल रहे हैं। हमारी सरकार का मानना है कि कानून के तहत जिस काम पर स्पष्ट रूप से रोक नहीं है, उसे करने के लिए किसी अलग अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार नीतिगत स्तर पर अगली पीढ़ी के सुधार ला रही है। साथ ही, शासन व्यवस्था और लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए जरूरी सुधार लागू किए जा रहे हैं。
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और नमो रैपिड रेल में किए गए छोटे-छोटे सुधार दिखाते हैं कि देश समय के साथ बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत का नक्शा बनाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी। विदेशी उपग्रह भारत की मैपिंग कर सकते थे। उनकी सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। सीमा से जुड़ा बुनियादी ढांचा भारत की ताकत है। हमने सीमा क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल दी है। दुनिया में सबसे सस्ता डेटा भारत में उपलब्ध है और देश में सबसे सस्ते तथा बेहतरीन मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play