समंदर में साथ उतरेंगे भारत और जापान, कांप जाएगा चीन! पाकिस्तान की भी खोल दी पोल – Hindustan

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भारत यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कई कदमों का ऐलान किया गया है। इनमें समुद्री सुरक्षा की मजबूती, रक्षा उपकरणों का संयुक्त विकास, एआई रक्षा अनुसंधान, संयुक्त युद्धाभ्यास, दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग आदि शामिल हैं। भारत और जापान के बीच हुए समझौते चीन के लिए एक चुनौती की तरह हैं। समंदर में भारत और जापान मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जापान-भारत विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए एक अहम आधार है। शिंजिरो कोइजुमी ने मोदी से मुलाकात की: जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। इस दौरान मोदी ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने का अपना विजन सामने रखा।
1. नौसेना के जहाजों के आपसी दौरों, संयुक्त युद्धाभ्यास, रखरखाव और मरम्मत सुविधाओं में सहयोग।
2. समुद्र में बारुदी सुरंगों से निपटने, जहाजों के निर्माण के लिए जापान की तकनीक, भारत की उत्पादन क्षमताओं के इस्तेमाल पर सहमति।
3. स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे।
4. भारत के इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड बनने के बाद सहयोग जारी रहेगा।
5. रक्षा उपकरण और प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में अन्य परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दोनों देशों की सेनाएं करेंगी बातचीत।
भारत ने जापान को आगाह किया है कि वह पाकिस्तान को आधुनिक रक्षा तकनीकें साजा ना करे, क्योंकि परमाणु तकनीक कीतरह ही वह भी कोरिया तक पहुंच सकती है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल गुरुवार को जापानी रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह मुद्दा उठाया था।
सूत्रों के अनुसार सिंह ने अमेरिका खुफिया एजेंसियों का जिक्र करते हुए बताया कि पाकिस्तान कि तरह से उत्तर कोरिया को परमाणु संवर्धन की तकनीक साझा करताहै। पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक कादिर खान इस सिलसिले में वहां की बार गए थे। भारत ने यह समझाने की कोशिश की कि पाकिस्तान पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि जापान ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेगा।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ को और प्रगाढ़ करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के रक्षामंत्री के साथ मुलाकात के दौरान जुलाई 2026 में 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा पर आईं जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ हुई विस्तृत बातचीत को याद किया और दोनों देशों के लगातार प्रगाढ़ हो रहे रक्षा सहयोग की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी की आगवानी करके खुशी हुई। पीएम मोदी ने कहा, ”भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमारी ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ हिंद-प्रशांत और उससे परे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए एक अहम आधार है।”
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News