क्षेत्र के गांव सम्भालेहड़ा में एक ही समुदाय की कुरैशी व शेख बिरादरी के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट व पथराव हो गया। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए।मौके पर पहुँची पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और कई लोगो को हिरासत में ले लिया। सोमवार की दोपहर सम्भालेहड़ा गांव में मुस्लिम समुदाय के हुमायूं सिद्दीकी व इरशाद कुरैशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो लोगो ने मामले का बीच बचाव करा दिया था।, किन्तु दोपहर करीब 3 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी,कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि छतों पर चढ़कर ईंट पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया।
पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सम्भालेहड़ा चौकी इंचार्ज मदनपाल सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुँच गए तथा लाठी फटकार कर भीड़ को खदेडा। मारपीट में एक पक्ष से हुमांयू तथा दूसरे पक्ष से बुद्ध व शहजाद घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष का मामला दर्ज नही हुआ था।मामलें पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play