Yuvraj Singh
Date: 13-10-26 19:11
UPSSSC JE Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में भर्ती का नया अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों पर कुल 1156 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया घोषित की गई है. इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के साथ मैकेनिक, असिस्टेंट स्टोरकीपर और इंस्ट्रक्टर जैसे पद भी शामिल हैं. उपलब्ध नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन शुल्क के समायोजन और फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 तय की गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2025 में शामिल होना आवश्यक है. इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है. आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट मैकेनिकल के स्पेशल सिलेक्शन पद पर 3, इंस्ट्रक्टर (मशीन) पर 1, असिस्टेंट स्टोरकीपर के 128, मैकेनिक के 270, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 304 और स्पेशल श्रेणी में 154 पद शामिल हैं. इसके अतिरिक्त असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पंचायत राज ऑफिसर (टेक्निकल) के 32 और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के एक अन्य पद समूह में 264 रिक्तियां दी गई हैं.
सभी वर्गों के लिए कितनी फीस?
UPSSSC की इस भर्ती में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करें और फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर 2 दिसंबर 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार कर लें.
चयन प्रक्रिया एवं सैलरी
इस भर्ती के लिए चयन मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा. जिन उम्मीदवारों का भर्ती के लिए चयन किया जायेगा उनको पद के अनुसार 20,200 से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें.
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
ये भी पढ़ें: सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, हर महीने ₹56,100 स्टाइपेंड, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें