सरकारी स्कूलों में अब बुनकर-बढ़ई बनेंगे समुदाय शिक्षक – Hindustan

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ने के लिए अनूठा कदम उठाया गया है। यहां किताबी शिक्षा के साथ स्थानीय संस्कृति, कला और व्यावहारिक जीवन मूल्यों को स्कूली पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है।  इसके तहत सरकारी विद्यालयों में अब स्थानीय बुनकर-बढ़ई को भी बतौर शिक्षक जोड़ा जाएगा। उन्हें समुदाय शिक्षक के रूप में स्कूल से जोड़ा जाएगा। ये कारीगर विद्यार्थियों को अपनी पारंपरिक कला और हुनर से रूबरू कराएंगे, जिससे नई पीढ़ी अपने पारंपरिक व्यवसायों और सांस्कृतिक धरोहर से सीधे जुड़ सकेगी।  गौरतलब है कि बच्चों पर पढ़ाई का मानसिक बोझ कम करने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में बैगलेस डे का विशेष प्रावधान किया गया है। बैगलेस डे में छात्र-छात्राएं पारंपरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी दिन ये समुदाय शिक्षक बच्चों को कारीगरी सिखाएंगे। इसमें बुनकर-बढ़ई समेत चित्रकार, नृत्य प्रशिक्षक जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग, बांस शिल्प और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण विशेष रूप से विद्यार्थियों को दिया जाएगा। यह पहल आईकेएस यानी इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत की जा रही है।
विज्ञान और गणित से शिल्प-ज्ञान का जुड़ाव
इस शिक्षण मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक कला को आधुनिक विषयों से जोड़ा गया है। शिक्षक विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों की अवधारणा को शिल्प-ज्ञान के माध्यम से समझा रहे हैं। इससे छात्रों के लिए कठिन विषयों को समझना और उन्हें व्यावहारिक जीवन में लागू करना बेहद आसान हो गया है। 
इको-क्लब के जरिए पर्यावरण और शून्य-अपशिष्ट का पाठ
किताबी पढ़ाई के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय के इको क्लब को सक्रिय किया गया है। इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग और शून्य-अपशिष्ट (जीरो-वेस्ट) अभ्यास का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल बच्चों को प्रकृति के करीब लाने और संसाधनों का सदुपयोग करने का मजबूत संदेश दे रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News