छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने बुधवार सुबह खुद का गला काट लिया। इससे बॉयफ्रेंड की मौत हो गई, जबकि गर्लफ्रेंड को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच रक्षाबंधन में घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। गर्लफ्रेंड चाहती थी कि वह बॉयफ्रेंड को अपने घर लेकर जाए, लेकिन वह नहीं जाना चाहता था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
पहले देखिए ये तस्वीरें…
पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…
जानकारी के मुताबिक, मोहन पैकरा (28) और महिमा सिदार (26) गांधीनगर में दयाल मंडल के घर में पिछले कुछ सालों से किराए पर रहते थे। सुबह महिमा बाथरूम गई थी। जब वह लौटी तो उसने मोहन पैकरा को खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए देखा।
उसका गला कटा हुआ था और खून निकल रहा था। यह देखकर युवती ने भी खुद का गला काट लिया। आवाज सुनकर मकान मालिक दयाल मंडल मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने फौरन डायल- 112 की टीम को घटना की जानकारी दी।
जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी। वहीं, महिमा के गले से खून निकल रहा था। डायल 112 की टीम ने महिमा को तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
दोनों अलग-अलग दुकानों में करते थे काम
इधर, फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने मोहन के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने चाकू बरामद कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानों में काम करते थे।
रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद
महिमा ने बताया कि मोहन पैकरा ने चाकू से अपना गला काट लिया था। दोनों के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिमा उसे अपने साथ घर ले जाना चाहती थी, लेकिन मोहन नहीं जाना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
थाना प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि मोहन पैकरा दरिमा का रहने वाला था, जबकि महिमा सूरजपुर के कंदरई की रहने वाली है। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। वे पिछले दो माह से गांधीनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा: 2 महीने बाद मिला लड़की का कंकाल, शादी के लिए जिद करने पर मर्डर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.