सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में लीड रोल प्ले कर रही चित्रागंदा सिंह मुंबई पाली हिल्स के एक अपार्टमेंट में रहती है। उनका ये अपार्टमेंट अंदर से दिखने में बेहद शानदार है। बता दें कि वे संजय दत्त और सायरा बानो की पड़ोसी हैं।
चित्रागंदा सिंह का घर अंदर से दिखने में काफी आलीशान है। उनके घर की अंदर दीवारों पर सफेद रंग देखने को मिलता है। वहीं, घर में रोशनी का भी शानदार इंतजाम है।
ये भी पढ़ें… Good News: प्रेग्नेंट है 40 साल की दीपिका पादुकोण, दोबारा पापा बनने वाले हैं धुरंधर रणवीर सिंह
चित्रागंदा सिंह का लिविंग रूम काफी क्लासी है। यहां पर लाइट कलर के बड़े-बड़े सोफे लगे हैं। वहीं, दीवार पर बेहतरीन आर्ट भी देखने को मिलता है।
चित्रागंदा सिंह के घर में ज्यादातर वुडन फर्नीचर देखने को मिलता है। वहीं, कमरे में बड़ी-बड़ी ग्लास विंडो है, जिससे बाहर का नजारा देखा जा सकता है और घर में रोशनी की कमी महसूस नहीं होती है।
चित्रांगदा सिंह के घर के इंटीरियर को देखकर लगता है उन्हें मॉर्डन आर्ट का काफी शौक है। उनके घर की हर दीवार पर पेंटिंग्स लगी हैं। इसमें एब्स्ट्रैक्ट और रियलिस्टिक पेंटिंग्स शामिल है।
चित्रांगदा सिंह के घर में इनडोर पौधे शामिल हैं, जो हरियाली का माहौल बनाते हैं। खिड़कियों के ठीक सामने एक सोफा रखा है, जिसके साथ अलग-अलग डिजाइन के प्रिंटेड सोफे रखे हैं। इसके अलावा विंटेज लकड़ी की अलमारियां, साइड टेबल भी देखने को मिलती हैं।
चित्रांगदा सिंह के घर में मैक्सिकन चित्रकार फ्रीडा काहलो का रंगीन चित्र और सिगरेट पीती एक महिला की कलाकृति भी देखी जा सकती है। इनके अलावा प्राचीन बर्तन और कई अन्य मूर्तियां और हाथ से बनाई गई उत्कृष्ट कृतियां भी देखने को मिलती हैं।
ये भी पढ़ें… Bhooth Bangla के डायरेक्टर की बेटी है बेहद खूबसूरत, कर चुकी इतनी फिल्मों में काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।