आंवला। न्यायालय के आदेश और समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को ससुरालियों ने घर में घुसने से रोक दिया। महिला ने ससुरालियों पर बंधक बनाकर कपड़े फाड़ने और जहर पिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के संजय नगर निवासी मोहिनी वर्मा का विवाह 22 अप्रैल 2015 को आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम मऊचंदपुर किटौना निवासी रामदास के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रामदास, ससुर जगन्नाथ, सास रामबेटी, देवर मोती सिंह व शंकर लाल दो लाख रुपये दहेज में मायके से लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
मांग पूरी न होने पर मारपीट कर दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। दहेज प्रताड़ना के चलते दिसंबर 2024 में ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। इसके बाद गत 16 जुलाई 2026 को न्यायालय के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता हुआ और महिला को वापस ससुराल जाकर रहने को कहा गया। पीड़िता का आरोप है कि चार अगस्त को जब वह अपनी बेटी के साथ ससुराल किटौना पहुंची, तो ससुर व अन्य परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। जैसे-तैसे घर के अंदर पहुंची महिला की बेटी को आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, उसे जहर पिलाने की कोशिश की गई। ससुराल वालों ने महिला और उसकी बेटी को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली आंवला पहुंचकर पति व ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play