म्योरपुर। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र छोटे शनिवार को अपनी ससुराल कोंगा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह ससुराल से बाहर गया था।
आरोप है कि उसी दौरान उसने धान की फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक को पी लिया। ससुराल लौटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। वहां तैनात डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। युवक ने किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play