ससुराल में दामाद बनकर नहीं रहते अभ‍िषेक, जब बताया था कैसा है ऐश्वर्या के पैरेंट्स संग रिश्ता – AajTak

Feedback
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी हुए 19 साल हो गए हैं. 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी. इसमें दोनों के समेत बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे. सोमवार, 20 अप्रैल को दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई. ऐसे में ऐश्वर्या ने पति और बेटी के साथ प्यारी फोटोज शेयर कीं. इस बीच एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है. इसमें अभिषेक ने ऐश्वर्या के परिवार संग अपने बॉन्ड पर बात की थी.
2021 में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे पहली बार तब मिला था जब मैं एक प्रोडक्शन बॉय था. मेरे पिता एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम मृत्युदाता था. मैं अगस्त 1997 में लोकेशन रेक्की के लिए स्विट्जरलैंड गया था. मैं वहां कुछ दिनों से अकेला था. तभी मेरे बचपन के दोस्त बॉबी देओल को पता चला कि मैं वहां हूं. वो वहां अपनी पहली फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘अरे, डिनर पर क्यों नहीं आ जाते?’ और वहीं, उनकी शूटिंग के दौरान, मेरी ऐश्वर्या से पहली मुलाकात हुई. ऐश्वर्या कहती हैं कि मेरे ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल वाले एक्सेंट की वजह से उन्हें मेरी एक भी बात समझ नहीं आई थी.’
2010 में ‘कॉफी विद करण’ पर अभिषेक बच्चन के साथ आईं ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वे कभी नहीं मानती थीं कि शादी के कारण महत्वाकांक्षा से समझौता करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘शादी का मतलब है विश्वास बनाए रखना, और यह एक ऐसा संस्थान है, जिसमें हम दोनों यकीन रखते हैं. शायद इसी वजह से हम तुरंत एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करने लगे. जब हम साथ आए तो हमें घर जैसा महसूस हुआ, और हमने एक साल के अंदर शादी कर ली. वह घिसी-पिटी बात जिससे मैं सहमत नहीं हूं कि ‘अभी शादी नहीं, मुझे अपने करियर पर ध्यान देना है’. मैं इससे सहमत नहीं हूं.’
कैसा है अभिषेक का ससुराल में बॉन्ड?
अभिषेक ने बताया था कि ऐश्वर्या किस तरह बच्चन परिवार में आराम से घुल-मिल गई थीं. 2009 की एक बातचीत में उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में वे फॉर्मल थे, वह दामाद वाली बात, लेकिन मैं काफी बढ़िया चार्मर हूं. मैं अपने ससुराल जाने से पहले फोन नहीं करता, बस सीधे जाकर बिस्तर पर कूद जाता हूं और खाना मांग लेता हूं. इसी तरह, भले ही कोई भी मेरी बहन की जगह नहीं ले सकता, लेकिन ऐश मेरे माता-पिता के लिए दूसरी बेटी जैसी है. एक नई लड़की के लिए नए घर में आना काफी डरावना हो सकता है, खासकर जब अमिताभ बच्चन हर सुबह ‘गुड मॉर्निंग’ कहें. लेकिन आज मेरे पापा उनसे मुझसे ज्यादा बात करते हैं.’
ऐश्वर्या के मन में अभिषेक के लिए फीलिंग्स भी उतनी ही प्यार भरी थीं. उन्होंने एक बार वोग से कहा था, ‘मुझे यह पसंद है कि अभि एक शालीन, कल्चर वाले लड़के हैं. वो मेरे लिए एक नाइट इन शाइनिंग आर्मर का मिश्रण हैं.’ शादी को लेकर अपनी राय रखते हुए ऐश्वर्या ने सलाह दी थी, ‘विश्वास बनाए रखें. दिल, दिमाग और आत्मा से इस पर यकीन करें. शरीर अपने आप उसका साथ देगा. अपने साथ पूरी ईमानदारी रखें. आप खुद के सबसे अच्छे दोस्त हैं. हर चीज को सच्चाई से एक्सपीरिएंस करें, और आप उसे हमेशा संजोकर रखेंगे.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News