सस्ते स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X इंडिया में लॉन्च, सिर्फ 9999 रुपये से शुरू है प्राइस – 91mobiles.com

पोको ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया दो नए स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों ही कम कीमत वाले सस्ते मोबाइल फोन हैं जो तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ लाए गए हैं। ये नए पोको स्मार्टफोन Reverse Charging तकनीक से लैस हैं जिसके चलते पोको सी81 और सी81एक्स से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।
POCO C81X 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। वहीं POCO C81 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 10,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो मोबाइल की फिजिकल रैम को डबल कर सकती है। पोको सी81एक्स को Crystal Black और Ice Blue कलर में खरीदा जा सकेगा और पोको सी81 स्मार्टफोन Sunset Gold, Ice Blue और Elite Black कलर में बिकेगा। दोनों की सेल 26 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर होगी।
पोको सी81 और सी81एक्स को 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। POCO C81 को जहां एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर लाया गया है। वहीं POCO C81X एंड्रॉयड गो एडिशन पर काम करता है।
POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन दी गई है। पोको सी81 का स्क्रीन साइज जहां 6.9-इंच है वहीं, पोको सी81एक्स में 6.88-इंच की डिस्प्ले लगाई गई है। दोनों मोबाइल फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट पर काम करते हैं। C81 में यूजर्स को 800निट्स और C81X में 600निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।

दोेनों स्मार्टफोंस वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर बनाए गए हैं। ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए इन नए लो बजट स्मार्टफोंस में ​फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड स्क्रीन लगाई गई है। मोबाइल यूजर्स को पोको सी81 और पोको सी81एक्स दोनों में रिडिंग मोड भी मिलेगा जो कंटेंट पढ़ते वक्त स्ट्रेन फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
पावर बैकअप के लिए पोको सी81 स्मार्टफोन को 6300mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं पोको सी81एक्स में 5200mAh Battery लगाई है। ये दोनों स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन सस्ते मोबाइल फोंस में 7.5W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है जिसके चलते पोको सी81 और सी81एक्स से दूसरे फोन, इयरबड्य और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये पोको स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स पर नज़र डालें तो ये दोनों पोको फोन Wet Hand टेक्नोलॉजी पर लाए गए हैं जिसके चलते स्क्रीन पर पानी गिरा होने के बावजूद टच सही कर करेगा। वहीं मोबाइल्स को पानी की बौछारों में सुरक्षित रखने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए कंपनी ने 200% सुपर वॉल्यूम मोड वाले स्पीकर्स और 3.5एमएम हेडफोन जैक भी लगाया है।

बताते चलें कि पोको सी81 स्मार्टफोन में ग्राहकों को Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे। इस मोबाइल को कंपनी 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं पोको सी81एक्स में 2 एंड्रॉयड ओएस और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। दोनों पोको फोन LPDDR4x RAM तकनीक सपोर्ट करते हैं।
POCO C81X 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। वहीं POCO C81 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 10,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो मोबाइल की फिजिकल रैम को डबल कर सकती है। पोको सी81एक्स को Crystal Black और Ice Blue कलर में खरीदा जा सकेगा और पोको सी81 स्मार्टफोन Sunset Gold, Ice Blue और Elite Black कलर में बिकेगा। दोनों की सेल 26 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर होगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News