पटमदा: साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में सोमवार को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने कुछ देर का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सुदिव्य कुमार के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा झारखंड के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा को स्मरण किया। उनके असामयिक निधन को राज्य एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं साहस प्रदान करने की कामना की। साउथ प्वाइंट स्कूल परिवार इस दुःख की घड़ी में सुदिव्य कुमार के परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के साथ खड़ा है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play