साउथ फिल्मों से 100 गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 मूवी, जीनियस ही समझ पाएंगे इनकी कहानी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आप पूरे परिवार के साथ देखने के लिए बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको 7 जबरदस्त फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस के साथ शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह की मूवी से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लिस्ट में पहला नाम ‘इत्तेफाक’ मूवी का आता है, जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
दूसरे नंबर पर नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की फिल्म ‘अ वेडनेसडे’ मौजूद है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी में सस्पेंस और एक्शन का डबल धमाका देखने को मिलता है. यह मूवी आपको पूरे टाइम सीट से उठने नहीं देती है. यह मूवी यूट्यूब पर देखी जा सकती है.
तीसरे स्थान पर तापसी पन्नू की फिल्म ‘गेम ओवर’ का नाम मौजूद है, जो ओटीटी प्लेटॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी. यह एक हॉरर ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
चौथे नंबर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मूवी ‘वजीर’ का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी, जो एक क्राइम थ्रिलर मूवी है. इस मूवी को आईएमडीबी ने 7.1 की रेटिंग दी थी. यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
पांचवे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ का नाम आता है, जो एक थ्रिलर मिस्ट्री मूवी है. इस फिल्म में आपको कमाल के सस्पेंस और एक्शन भी देखने को मिलते है. ‘तलाश’ मूवी को आईएमडीबी ने 7.3 की शानदार रेटिंग दी है. आमिर खान की यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
छठे स्थान पर अजय देवगन की मूवी ‘दृश्यम’ का नाम आता है, जो सस्पेंस से भरी हुई है. इस मूवी के दो पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं. वहीं साल 2026 में दृश्यम का तीसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है. आपने अभी तक यह क्राइम थ्रिलर मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.
लिस्ट में आखिरी नाम खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ का आता है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ अनुपम खेर और मनोज बाजपई अहम किरदार में नजर आए है. यह फिल्म साल 2013 में रिलीज की गई थी. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News