साड़ी पहन सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए एंट्री, 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ धमाल मचाएंगी विद्या बालन – Aaj Tak

Feedback
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रही है. इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म से बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस विद्या बालन का इंट्रोडक्टरी वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें उनका बेहद अट्रैक्टिव और दबंग अंदाज़ देखने को मिल रहा है.
हाथों में जलती सिगरेट और चेहरे पर बेबाक तेवर के साथ विद्या बालन की यह एंट्री सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है. फिल्म में वह ‘कांथा’ नाम का एक दमदार और गहरी परतों वाला किरदार निभाती नजर आएंगी, जो कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है.
सिगरेट का धुआं और ‘कांता’ का स्वैग 
विद्या बालन की अट्रैक्टिव एंट्री ‘जेलर 2′ के मेकर्स इन दिनों फिल्म के स्टारकास्ट के इंट्रोडक्टरी वीडियो जारी कर रहे हैं, लेकिन आज रिलीज हुआ विद्या बालन का वीडियो सबसे अलग साबित हो रहा है. वीडियो में विद्या बालन सिगरेट पीते हुए बेहद बोल्ड और अट्रैक्टिव अवतार में नजर आ रही हैं.
उनके इस किलर लुक और स्वैग ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. खबर है कि विद्या बालन ने हाल ही में इस फिल्म के लिए अपनी मंजूरी दी थी. उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उनका यह रोल ‘जेलर 2’ के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है. 
Introducing Vidya Balan as Kantha from the world of #Jailer2 💥@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #SurajVenjaramoodu @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren @Alagiakoothanpic.twitter.com/kaCWF3beIN
सामने आ रहे सितारों के लुक 
भारतीय सिनेमा के कई बड़े एक्टर्स इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देते हुए दिखाई देंगे. मेकर्स हर दिन इनमें से कलाकारों के डेब्यू या इंट्रोडक्टरी वीडियो शेयर कर रहे हैं. इससे पहले मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर सूरज वेंजारामूडू का वीडियो जारी किया गया था, जिसमें वे ‘दिलीप’ के रोल में दिखे थे. इसके बाद एस.जे. सूर्या का इंट्रोडक्टरी वीडियो आया, जिसमें वे ‘बोधि’ के किरदार में नजर आए थे. अब विद्या बालन के ‘कांता’ लुक ने इस लिस्ट में शामिल होकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म’जेलर 2′ इसी साल 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है. तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों में शुमार नेल्सन दिलीप कुमार ही इसके दूसरे भाग का भी निर्देशन कर रहे हैं. इससे पहले उनके निर्देशन में बनी रजनीकांत की ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 
‘जेलर’ ने ग्लोबली 605 से 650 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और यह कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) की सबसे सफल और ऐतिहासिक फिल्मों की सूची में दर्ज हुई थी. अब देखना होगा कि ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कौन से नए आंकड़े दर्ज करती है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News