आजमगढ़, संवाददाता। खेलो इंडिया के तहत पवई विकास खंड क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में साढ़े सात करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलो इंडिया के तहत सभी विकास खंडों में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। जिससे खिलाड़ी ब्लाक स्तर पर अभ्यास कर सकें। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण विभाग की मदद से सभी ब्लाकों में ग्रामीण स्टेडियम के लिए भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। जिसके बाद राजस्व विभाग ने जिले के पांच विकास खंडों में भूमि उपलब्ध करा दी। जिसके बाद जिला जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ने जिले में पांच ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए 37 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन स्तर से पवई विकास खंड क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में साढ़े सात करोड़ की लागत से ग्रामीण स्टेडियम बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके बाद विभाग की ओर से 28 अगस्त को टेंडर की प्रक्रिया पूरी करा ली गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा。
बसही अशरफपुर गांव में सात एकड़ भूमि में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। इस स्टेडियम में मल्टीपरपज हाल, ट्रैक, चहारदीवारी, फुटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती समेत छह कोर्ट का निर्माण कार्य होना है। इसके साथ ही एथलेटिक्स के लिए 200 मीटर का ट्रैक, चहारदीवारी के साथ इंडोर और आउटडोर के अन्य कार्य कराए जाने हैं।
बिलरियागंज विकास खंड क्षेत्र के जमीन फरेंदा गांव में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पहले ही प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जा चुका है। अभी धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है।
कोट —
पवई विकास खंड के बहसी अशरफपुर में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही टेंडर का कार्य पूरा हो गया। धनराशि मिलते ही स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play