सातवीं-नौवीं में दो विदेशी भाषाएं चुनने वाले छात्रों को राहत – Live Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने कक्षा सात से नौवीं तक के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो पहले से दो विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें 10वीं कक्षा में इन्हीं भाषाओं को जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीएसई ने मई में जारी एक सर्कुलर में एक जुलाई से कक्षा नौ के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति लागू करने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। अभिभावकों ने इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
हालांकि, अदालत ने हाल में शैक्षिक सत्र 2026-27 से त्रिभाषा नीति लागू करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।अब मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने की शर्त छठी कक्षा से आगे लागू होगी। यह उन छात्रों पर लागू नहीं होगी, जो पहले ही सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं और दो विदेशी भाषाएं पढ़ रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इस बात खारिज कर दिया कि नए स्पष्टीकरण का मतलब नीति को वापस लेना है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News