सात कोचिंग सेंटर किये सील, 25 को नोटिस – Live Hindustan

लखनऊ हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई तो जिला विद्यालय निरीक्षक को अवैध कोचिंग सेंटर के संचालको पर कार्रवाई की याद आ गई। डीएम के निर्देश पर बुधवार को डीआईओएस अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और सात कोचिंग सेंटरों को मानक के विपरीत मानते हुए सील कर दिया। 25 से अधिक अन्य कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। ज्यादार कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। इन सभी को नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री ने बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, नर्सिंग होम न चलने देने के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम बड़ी संख्या में चल रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है। मगर मिलीभगत के चलते समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब लखनऊ हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई तो अफसरों को कार्रवाई की याद आ गई। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, फायर विभाग की टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर चलने वाले कोचिंग सेंटर की जांच करने पहुंचे और मानक के विपरीत संचालित पाए गए सात कोचिंग सेंटरों को बंद करा दिया गया। इन सभी को मानकों का पालन करने के लिए नोटिस भी जारी कराए गए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News