सावधान! फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी संग इन राज्यों में झमाझम बारिश; दिल्ली में मौसम लेगा करवट? – Hindustan

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वापसी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से 06 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। दूसरी तरफ, IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने कहा है कि इस समय देश के ऊपर आसमान में एकसाथ छह मौसमी दशाएं सक्रिय हैं, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु और पुड्डचेरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक वेस्टलीज़ (Westerlies) में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ़ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर लगभग 64°E देशांतर और 32°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर गांगेय पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ़ रेखा गुजर रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी बांग्लादेश तक निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ़ फैली हुई है। उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक भी एक ट्रफ़ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इन मौसमी परिस्थितियों की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 06 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ तेज हवाएं (40–60 किमी/घंटा) चलने और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 06 से 11 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की बी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में 05 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 35–37°C रहने का अनुमान है। हालांकि, 06 अक्तूबर (मंगलवार) को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा है कि बुधवार और गुरुवार को भी दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 21°C से 23°C के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 05 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश (12–20 सेमी) हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और केरल में 05 और 06 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 05 अक्टूबर को भारी बारिश दर्ज हुई है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (सूंगाछी में 18 सेमी) और तमिलनाडु (अलकराई एस्टेट व कोथागिरी में 12 सेमी) में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (7–11 सेमी) रिकॉर्ड की गई। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा फिलहाल बिहार के सुपौल, झारखंड के रांची, छत्तीसगढ़ के रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, महाराष्ट्र के बारामती और हरनाई से होकर गुजर रही है।

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News