भूपट्टी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को भूपट्टी पंचायत शिवभक्ति में लीन रही। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल
प्रखंड क्षेत्र के भूपट्टी पंचायत स्थित भूपट्टी मुंशीजी पोखर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामग्री से सजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों में भी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु पवित्र सरोवरों, जलाशयों और नदियों से जल भरकर कांवड़ लेकर शिवालय पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कांवड़ियों के जत्थों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में भगवान शिव की आराधना की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.