सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह 4 बजे से लाइन: अररिया में 'हर-हर महादेव' के जयकारे, बाबा खरगेश्वर नाथ मंदिर म… – Dainik Bhaskar

अररिया में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सुबह 4 बजे से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे, जिससे पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालु अपने हाथों में फूल, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे।
मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही बाबा खरगेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भीड़
सुबह होते-होते मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जहां भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
सोमवारी के अवसर पर शहर के शिव मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
‘हर-हर भोला, हर-हर शिवा’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण शिवमय हो गया।
लगातार बज रहे घंटे-घड़ियाल ने भी भक्तिपूर्ण माहौल को और गहरा कर दिया। शहर के प्रमुख शिवालयों में अधिक चहल-पहल देखी गई।
विश्व प्रसिद्ध मां खरगेश्वरी महाकाली मंदिर परिसर स्थित बाबा खरगेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी।
बाबा सोमेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तों की भीड़
इसी तरह सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी स्थित बाबा अररियानाथ मंदिर, अररिया आरएस स्थित शिव मंदिर और रानीगंज बस स्टैंड स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। महिला, पुरुष और युवा सभी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।
सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का दर्शन और पूजन किया। श्रद्धालुओं का मानना था कि सावन की सोमवारी भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत विशेष होती है।
इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News