सावन पर कविताओं से सजी हिंदी लेखिकाओं की गोष्ठी – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता| शुजालपुर
महावीर कुंज में शेफाली जैन के निवास पर हिंदी लेखिकाओं की काव्य गोष्ठी हुई। गोष्ठी में सावन पर आधारित कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।
अलका देशमुख ने देखो सावन आया मनभावन कविता सुनाई। पुष्पा शाह ने बदरा छाए आया सावन झूम के गीत सुनाया। लक्ष्मी खत्री ने ‘सावन का महीना पवन करे शोर’ कविता सुनाकर सराहना पाई। लता विजयवर्गीय ने ‘सावन आए साजन आए हजारों खुशियां लाए’ कविता सुनाकर तालियां बटोरीं। लाज खत्री ने ‘जीवित हो जाता है बचपन जब बारिश आती है’ कविता सुनाई।
गोष्ठी में चेतना जैन, ज्योति जैन, वर्षा देशमुख और आरती जैन मौजूद रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विनीता गुप्ता रहीं। मंच पर संरक्षक सदस्य शैलजा देशमुख, जिला अध्यक्ष ग्रीष्मा शाह, अध्यक्ष संध्या धारीवाल, राजकुमारी अग्रवाल और जिला सचिव वीणा गोयल उपस्थित रहीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News