साहिबजादा फरहान का कमाल, फिर भी मैच हार गया पाकिस्तान, श्रीलंका ने 8 विकेट से घर पर रौंदा – Hindustan

मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज हो चुकी है, जबकि दो टेस्ट मैच इस दौरे में अभी खेले जाने शेष हैं। टी-20 सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है, लेकिन आखिरी मैच में श्रीलंका ने जोरदार वापसी करते हुए पाक टीम को 8 विकेट से उनके घर पर रौंद दिया है। रावलपिंडी में खेले गए इस आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने कप्तान साहिबजादा फरहान की शानदार बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 168/8 रन बनाए थे। 169 रनों के मिले लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने कुसल मेंडिस के नाबाद 48 गेंदों में 87 रनों की मदद से 17.1 ओवर में 17 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला बहुत हद तक सही साबित हुआ। पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट फखर जमान के रूप में 34 रनों के स्कोर पर खोया इसके बाद मानो विकटों की झड़ी लग गई। वो तो शुक्र है कि एक छोर पर कप्तान साहिबजादा फरहान खड़े रहे वर्ना पाकिस्तान की टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती। आखिरकार पाक टीम ने निर्धारित 20 ओवर तक बल्लेबाजी की और 168 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। कप्तान साहिबजादा फरहान ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 से अधिक की स्ट्राइक रेट से कुल 72 रन बनाए। आखिर में अफारात मिन्हास ने 34 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका ने 3 विकेट लिए जबकि मलिंगा और थुशारा को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट विजयकांत के खाते में गया।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत दमदार रही। बेहद खराब रही और 15 रन पर पहला विकेट गिर गया। हालांकि, दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस और सिनेथ जयवर्धने ने 59 रनों की साझेदारी की। दूसरा विकेट 74 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने 98 रनों की साझेदारी की और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। पाकिस्तान को उनके घर पर हराकर सीरीज में अपनी लाज बचाई। कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों में 87 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 27 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। सिनेथ जयवर्धना ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। लाहिरू उदरा 1 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका ने 17.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने चार विकेट से जीत हासिल की थी और दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम को 82 रनों से शिकस्त दी थी। हालांकि, आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका ने पलटवार किया और जीत हासिल की। इस मैच के अलावा पूरी सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 238 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News